जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के 12 से अधिक लोग जख्मी
मुंगेर, जून 2 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव में मंगलवार को जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में दस जख्मीहिंसक झड़प का कारण बगीचे से आम तोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें महिलाओं समेत एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट में एक पक्ष से मो. बाबर, मो. सरवर, मो. आफताब, मो. अनवर और मो. शमीम जख्मी हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से मो. कमरुज्जमा, मो. तबरेज, मो. भीमा, मो. पेटर, मो. रेणु और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.