औरैया, जुलाई 18 -- थाना फफूंद पुलिस ने जमीन के कब्जे के विवाद में कुल्हाड़ी से हमला करने के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को मुखबिर की सूचना पर जगजीवनपुर पुलिया से भौनकपुर जाने वाले तिराहे के पास से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई को खोयला गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जमीन के कब्जे को लेकर विपक्षियों ने उसके पिता, चाचा और चाची पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर थाना फफूंद में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना फफूंद पुलिस ने शनिवार को मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद...