जमीन विवाद में किसान को मारी गोली, घायल
पूर्णिया, अप्रैल 12 -- जानकीनगर, एक संवाददाता।जानकीनगर थानाक्षेत्र में शुक्रवार की रात जमीन विवाद को लेकर एक किसान पर गोली चला दी गई जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर तिलक पंचायत के वार्ड संख्या-07 निवासी सदानंद महतो (42 वर्ष) रात करीब साढ़े दस बजे अपने दरवाजे पर खाना खाने के बाद घूरा के पास बैठे थे। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उन पर दो गोलियां चला दीं। इसमें एक गोली उनके दाहिने पैर में लगी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना की सूचना तत्काल जानकीनगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि पीड़ित सदानंद महतो का पिछले तीन वर्षों से पांच कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। थानाध्यक्ष परिक्षित पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.