लखनऊ, मई 16 -- लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई के कल्ली पश्चिम में जमीन और पैतृक संपत्ति का विवाद करीबियों के बीच खूनी संघर्ष में बदल गया। दो दिनों तक चले बवाल में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर घर में घुसकर हमला, मारपीट और कब्जे की कोशिश की।

हमला की घटना कल्ली पश्चिम निवासी तिवारी गौतम ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब एक बजे परिवार सो रहा था, तभी बाबूलाल के 13 करीबी कुछ अज्ञात लोगों के साथ लाठी डंडे व बांके लेकर उनके घर के अंदर घुस गए। आरोप है कि हमलावरों ने गालियां देते हुए हमला बोल दिया, जिसमें उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। तिवारी गौतम की तहरीर पर पुलिस ने 13 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बाबूलाल का आरोप वहीं, पड़ोसी बाबूलाल का आरोप है कि गुरुवार शाम विरोधी पक्ष के तिवारी गौतम अपने साथियों के साथ उनके भाई के...