एटा, मार्च 2 -- गांव सफेदपुर में भूमि के विवाद में आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस के पहुंचने पर भी फायरिंग जारी रही। इस दौरान झप्पर में आग लगा दी। फायरिंग से महिलाओं, ग्रामीणों में दहशत में फैल गई। जान बचाकर भागने लगे। मामले में दरोगा ने पांच नामजद, पांच अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना रिजोर के गांव सफेदपुर निवासी मुकेश कुमार और देवेन्द्र में भूमि का विवाद चल रहा है। पहले भी आपस में झगड़े हो चुके हैं और पुलिस कार्रवाई भी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि 28 फरवरी को आरोपी मुकेश, ओपेन्द्र, वीरेश, सुधीर, सुबोध निवासी सफेदपुर रिजोर, पांच अज्ञात आरोपी आए और जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरु कर दी। फायरिंग से ग्रामीणों में भगदड़ गई और जान बचाकर भागने लगे। मामले की जानकार...