महाराजगंज, दिसम्बर 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोनबरसा में जमीनी विवाद में सोमवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। वहीं मंगलवार को एक पक्ष की एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की बेटी ने दूसरे पक्ष के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को ग्राम सभा सोनबरसा निवासिनी खियाली की 80 वर्षीय पत्नी घेघनी देवी की इकलौती बेटी बागमनी से गांव के ही दूसरे पट्टीदारों से जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। इसके बाद बागमनी ने आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद में गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की। इसमें उनकी 80 वर्षीय मां घेघनी देवी भी बुरी तरह से घायल हो गई थीं। उनकी मां की तबियत मंगलवार की भोर में बिगड़ गई औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.