जमीन विवाद में आर्मी जवान के परिजनों से मारपीट
गोरखपुर, जून 15 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नेतवार पट्टी गांव में जमीनी विवाद को लेकर आर्मी जवान के माता-पिता, भाई और भाभी से मारपीट का मामला सामने आया है। एसएसपी से शिकायत के बाद सेना में तैनात अनिल कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने रोशन यादव, शिवम, सत्यम, अभिषेक, रामकुमार यादव समेत छह अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि 4 जून को विपक्षी उनकी जमीन पर जबरन ट्रैक्टर चला रहे थे। विरोध करने पर उनके पिता रामकवल यादव, भाई सतीश यादव, भाभी और मां के साथ मारपीट की गई, जिसमें उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं दूसरे पक्ष के रोशन यादव की तहरीर पर भी रामकवल यादव, सतीश यादव, साधना यादव व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.