बदायूं, फरवरी 21 -- बदायूं। जमीनी विवाद के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने खेत में खड़े आम के सात पेड़ काट दिए और चार अन्य पेड़ की जड़ों में तेजाब डालकर उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। मामला सहसवान कोतवाली के हिंडौरा गांव का है। यहां के रहने वाले ताहिर पुत्र अब्बास अली ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पत्नी नासरा के नाम ग्राम अलेहदादपुर धोबई स्थित जमीन को लेकर पुत्तन पुत्र छुट्टन निवासी ग्राम हिंडौरा से विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि 16 सितंबर 2025 की सुबह करीब सात बजे खेत पर पहुंचने पर आम के सात पेड़ कटे मिले, जबकि चार पेड़ों की जड़ों में तेजाब डाला गया था। ताहिर ने बताया कि उक्त आम के पेड़ लगभग ढाई वर्ष पुराने थे। तहरीर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.