गोड्डा, अप्रैल 16 -- गुरुवार सुबह थाना क्षेत्र के नीमटोला अमुवार गांव निवासी आदिवासी युवक 45 वर्षीय बाबूजी हांसदा की शव अरहर बाड़ी के पास मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। खबर मिलने के बाद चारों ओर से आदिवासी समाज के महिला पुरुष युवा युवतियां बच्चे घटनास्थल पहुंचने लगे जहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी महावीर पंडित पुलिस अवर निरीक्षक मनोकांत मंडल, मुकेश कुमार, कृष्णा मंडल ,पप्पू कुमार, रविंद्र राय ,पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और घटनास्थल की तहकीकात किया। घटनास्थल से साइकिल एवं चप्पल के साथ एक व्यक्ति को पूछता हेतु गिरफ्तार किया।इसके बाद शव का पंचनामा तैयार कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में बहन लीलमुनी हांसदा ने बत...