साहिबगंज, मई 24 -- साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के महादेवगंज भवानी चौकी में भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई थी। पीड़ित ने मारपीट कर उसे घायल कर देने का आरोप लगाया गया था। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- मारपीट व छिनतई का मामला दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...