रांची, जून 4 -- मांडर, प्रतिनिधि। कैम्बो गांव में धार्मिक स्थल की चहारदीवारी निर्माण योजना को लेकर विवाद गहरा गया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मांडर-चान्हो इकाई ने आरोप लगाया है कि धार्मिक भूमि के नाम पर रैयती भूखंड के हिस्से में भी निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने मांडर अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। महासभा का कहना है कि संबंधित भूमि मालिक ने पहले ही उपायुक्त को आवेदन देकर कथित अवैध घेराबंदी पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि ग्रामसभा की अनुशंसा और सत्यापन के बिना निर्माण कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, एसडीएम से कार्रवाई की मांग वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि वे अपनी ही भूमि पर चहारदीवारी का निर्माण कर ...