पूर्णिया, मई 8 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद और जमीन ब्रोकरों की सक्रियता को लेकर प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है।

जांच की प्रक्रिया सुपौली पंचायत के ब्रह्मज्ञानी गांव में एक जमींदार की जमीन पर जबरन कब्जा करने तथा कीमती महोगनी के पेड़ काटने के मामले में शुक्रवार को अनुमंडल प्रशासन की टीम जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची। मामले को लेकर ब्रह्मज्ञानी निवासी जोगेंद्र मंडल के पुत्र अशोक मंडल ने भवानीपुर थाना एवं अंचल कार्यालय में आवेदन देकर चार कथित जमीन ब्रोकरों समेत आठ लोगों पर फर्जी तरीके से जमीन बेचने, पेड़ काटने और कब्जा करने का आरोप लगाया है।

अधिकारियों की कार्रवाई आवेदन को गंभीरता से लेते हुए धमदाहा एसडीएम अनुपम, एसडीपीओ संदीप गोल्डी, भवानीपुर सीओ ईशा रंजन, राजस्व अधिकारी सादिक आलम तथा भवानीपुर थाना की अपर ...