बलरामपुर, जून 11 -- बलरामपुर, संवाददाता। गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मटेहना में जमीन विवाद को लेकर पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि एक पुत्र ने अपनी पत्नी व साले के साथ मिलकर अपने ही वृद्ध माता-पिता के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मटेहना निवासी नसरूल्ला उर्फ चिनगुद ने गैसड़ी कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि 10 जून की शाम करीब आठ बजे उनकी पत्नी खेत में पुआल रख रही थीं। यह भी पढ़ें- माता-पिता से मारपीट के आरोप में बेटे, बहू व साले पर मुकदमा इसी दौरान उनके पुत्र हसन मोहम्मद उर्फ गोली, पुत्रवधू परवीन व परवीन का भाई रिजवान निवासी बभनपुरवा पुरानी रंजिश व जमीन विवाद को लेकर वहां पहुंच गए। आरोप ...