जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार जख्मी, एक रेफर
बांका, मई 23 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर थाना क्षेत्र के केंदुआर गांव में शुक्रवार की रात में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग जख्मी हो गए। एक पक्ष के घायल राकेश दास ने बताया कि वह शुक्रवार को अपनी पत्नी का इलाज कराने भागलपुर गए थे। शाम में वापस लौट कर अपने घर में खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे कि उन्होंने देखा कि राजा दास एवं रितिक दास उनके घर में चोरी की नीयत से छिप कर बैठे हैं। उन्होंने घर के काम के लिए बैंक से एक लाख रुपए निकाले थे। यह भी पढ़ें- केंदुआर गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, चार घायल उन्होंने जब उन दोनों को देखा तो उनसे पूछताछ करने लगे इस पर दोनों ने उन पर लोहे के रॉड से प्रहार करते हुए जख्मी कर दिया, बीच-बचाव करने आईं पत्नी शीला कुमारी को भी पीट कर जख्मी कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.