बांदा, जून 29 -- अतर्रा। थाना अतर्रा क्षेत्र के ग्राम गोखिया में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तीन लोगों पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की है। ग्राम गोखिया निवासी रोहित तिवारी पुत्र स्व. शिवपूजन ने पुलिस को बताया कि 28 जून की सुबह करीब सात बजे वह अपने बाड़े में जानवरों को चारा डाल रहा था। इसी दौरान गांव के चुन्नू व मुन्नू पुत्र नवल किशोर तिवारी तथा प्रिन्सू पुत्र शिवमोहन तिवारी वहां पहुंचे और जमीनी विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने गाली देने का विरोध किया तो तीनों आरोपितों ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ, पैर और सिर में चोटें आईं। शोर सुनकर उसे बचाने पहुंचे राघवेन्द्र ...