छपरा, मार्च 11 -- दाउदपुर (मांझी)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरेजा गांव में बुधवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेजा गांव निवासी अभय तिवारी के पुत्र अभिजीत कुमार तिवारी घर से स्थानीय बाजार जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोककर मारपीट कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। घायल अभिजीत कुमार तिवारी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पीड़ित ने इस संबंध में दाउदपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी आवेदन दिए जाने की बात सामने ...