जामताड़ा, मई 30 -- नारायणपुर। पबिया पंचायत के दुखनाटांड़ गांव में शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट की घटना में मां ओर बेटा घायल है। दोनों घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में इलाज किया जा रहा है। जहां घटना के संबंध में एक पक्ष के थाना क्षेत्र के दुखनाटांड़ निवासी गोपीन टुडू के पुत्र अरूण टुडू (उम्र करीब 26वर्ष) ने बताया कि वह अपनी मां लोगोनी मुर्मू (उम्र करीब 45वर्ष) के साथ मिलकर अपने जमीन में पीएम आवास निर्माण को लेकर बुनियाद की खुदाई कर रहे थे। इस बीच गांव के कुछ लोग बुनियाद की खुदाई कार्य बंद कराने के लिए पहुंचे। फिर हमलोगों के साथ मारपीट करने लगे। इस मारपीट की घटना में वह और उनकी मां घायल हो गई। उन्होने बताया कि मारपीट की घटना की सूचना नारायणपुर थाना को दी गई हैं।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.