जमीन विवाद को लेकर पीटा, चार नामज़द
बलरामपुर, मई 20 -- बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गिधरैया मिसरौलिया में जमीन विवाद को लेकर नल लगवाने के दौरान मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित जोगिन्दर यादव पुत्र सूर्य लाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के संजय यादव, विजय बहादुर, शेर बहादुर और श्याम सुन्दर यादव के साथ उनका पुराना भूमि विवाद चल रहा है। मामले को लेकर पूर्व में गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में समझौता हुआ था, जिसमें भूमि की नापी कराए जाने पर सहमति बनी थी। आरोप है कि 17 मई को जोगिन्दर यादव अपने घर पर पानी पीने और पशुओं को पानी पिलाने की व्यवस्था के लिए नल लगवा रहे थे। इसी दौरान विपक्षी मौके पर पहुंच गए और नल लगाने का विरोध करने लगे। विरोध के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.