जमीन विवाद को लेकर धुरैता में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल
गिरडीह, मई 9 -- रेम्बा, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरैता पंचायत के धुरैता मोड़ के पास शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। खतियानी जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में लिखित आवेदन दिया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। धुरैत निवासी उपेन्द्र प्रसाद सिन्हा ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि उनकी खतियानी जमीन पर शुक्रवार सुबह करीब छह बजे कुछ लोग जबरन जमीन पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए उनके पुत्र रानु कुमार सिन्हा के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में महिला पर जानलेवा हमला, सिर फटा, गला दबाकर चांदी की सिकड़ी लूटने का आरोप आवेदन में अमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.