जमीन विवाद को लेकर दो वाहनो में तोडफोड, प्राथमिकी दर्ज
रांची, जून 1 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सिमलिया भिठाटोली में शनिवार को दो पक्षों के बीच हुए जमीन विवाद के दौरान मारपीट के बाद सैकड़ों की संख्या में जुटे ग्रामीणों ने एक स्कॉर्पियो और एक थार में तोड़फोड़ कर दी। तोड़फोड़ में दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस मामले को लेकर भिठाटोली निवासी अंजली लकड़ा ने छह लोगों के खिलाफ रातू थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। अंजली लकड़ा ने बताया कि शनिवार को भिठाटोली बस्ती में जमीन विवाद को लेकर झड़प हुई थी। विवाद के दौरान एक ब्लैक स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ की गई। उसी क्रम में दलादिली चौक में खड़ी दो गाड़ियों को भी ग्रामीणों ने निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि दलादिली चौक में खड़ी उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया, जबकि उनका इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं था। उनका ड्राइवर मुखिया के फोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.