जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने
पाकुड़, जून 6 -- महेशपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के देवीनगर पंचायत के गांगमुंडी गांव में दो ग्राम प्रधानों के बीच लंबे समय से चले आ रहे जमीनी विवाद में शनिवार को प्रधानी जमीन पर हल जोतने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मामला को सुलझाया। घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार गांगमुंडी गांव के पूर्व प्रधान की मौत के बाद उसके पुत्र राजेंद्र टुडू एवं नए ग्राम प्रधान परमे टुडू के बीच जमीनी विवाद चल रहा है।
तनाव की स्थिति शनिवार को एक पक्ष के लोग विवादित प्रधानी जमीन पर हल जोतने पहुंचे थे। इसी दौरान विपक्षी दल द्वारा हल जोतने के कार्य को रोक दिया गया। इसके बाद दोनों ही पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। विरोध बढ़ते देख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.