गोपालगंज, जून 17 -- गोपालगंज।बैकुंठपुर थाने के सफियाबाद गांव में बुधवार को दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्ष की ओर से छह लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए बैकुंठपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए उन्हें मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है। जख्मी लोगों में एक पक्ष की ओर से मुसाफिर साह, धनजी साह, ललिता देवी समेत चार लोग शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से राजा साह व पार्वती देवी समेत अन्य लोग शामिल हैं। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में छह लोग जख्मी दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर जमीन विवाद को लेकर लाठी-डंडा...