गिरडीह, अप्रैल 15 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। एक पक्ष से नगर थाना क्षेत्र के टुंडी रोड निवासी विरेंद्र शर्मा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दर्ज प्राथमिकी में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चमरखो निवासी गेन्दा हेम्ब्रम समेत 50-60 अन्य अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है। विरेंद्र ने गोन्दा पर अपने पुत्र कृति अभिषेक पर टांगी से वार करने समेत अन्य आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष से चमरखो निवासी गेन्दा हेम्ब्रम के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यह भी पढ़ें- गाली-गलौज व मारपीट करने की धमकी देने की शिकायत प्राथमिकी में विरेंद्र शर्मा एवं अन्य 10-12 अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस दोनों ही...