जमीन विवाद को लेकर दुकान क्षतिग्रस्त
सिमडेगा, मई 21 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लचडागढ़ में जमीन विवाद में गांव के एक व्यक्ति ने ओहदार इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान को जेसीबी से क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में ओहदार इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के अंदर में रखे इलेक्ट्रिक सामान क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया। इस संबंध में दुकान मालिक शशि ओहदार ने अनिल कुमार साहू के खिलाफ थाना में आवेदन देकर जेसीबी के माध्यम से दुकान क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को जेसीबी मशीन के माध्यम से ओहदार इलेक्ट्रॉनिक्स के अतिरिक्त दुकान को तोड़फोड़ किया जा रहा था। घटना की सूचना लचरागढ़ टीओपी और कोलेबिरा थाना को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.