सिद्धार्थ, मई 2 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सहजी सुभाषनगर में एक जमीन को लेकर विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडा व सरिया से हमला कर लहूलुहान कर दिया। हमले में छह लोग घायल हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन कर रही है।संगम पुत्र अलगू उर्फ राजकुमार ने कोतवाली में तहरीर दी है कि वह कब्जे से खाली हुई अपनी जमीन पर पतरा रख रहा था तभी पूर्व के कब्जाधारियों ने हमला कर दिया।तहरीर में कहा है कि संगम, अंगद पुत्र अलगू उर्फ राजकुमार, कल्लू, मुनिराम पुत्र बीफू, संगद पुत्र अलगू एवं प्रभावती पत्नी अलगू उर्फ राजकुमार आराजी गाटा संख्या 1649क/0.0040 हेक्टेअर के सहखातेदार हैं। इस आराजी पर गांव के रहने वाले भल्लू, चिनकू पुत्र गोजाडे, दुर्गेश, विष्णु पुत्र चिनकू व महेन्द्र पुत...