जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, एक ही परिवार के कई लोग घायल
बुलंदशहर, मई 21 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव दौलतगढ़ में रास्ते के पुराने विवाद को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीड़ित और उसके परिजनों के साथ जमकर मारपीट की, जिसमें चार-पांच लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव दौलतगढ़ निवासी पीड़ित सौरभ कुमार पुत्र राजपाल ने तहरीर देकर बताया कि उनका गांव के ही कुछ लोगों से खेत में रास्ते को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते बीते दिन सुबह आरोपी नानक पुत्र पृथ्वी सिंह और उसके तीन बेटों रिंकू, केशव व धर्मवीर ने अचानक उनके घर पर धावा बोल दिया। पीड़ित का कहना है कि चारों आरोपी लाठी-डंडों से लैस होकर जबरन उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज शुरू कर दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.