जमीन विवाद को मारपीट, काउंटर केस
देवघर, मई 17 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के अलखजारा गांव में पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना को लेकर काउंटर केस दर्ज कराया गया है। एक पक्ष की मोहनी देवी ने आरोप लगाया है कि 8 मई की देर रात सिकंदर दास ने उनके पति के साथ धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। घायल का उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया गया। वहीं दूसरे पक्ष के सिकंदर दास ने भी आरोप लगाया है कि जमीन विवाद को लेकर योगेंद्र दास, कुंदन दास, राजेश दास व तिलकी देवी ने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपितों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.