देवघर, मई 15 -- देवघर, प्रतिनिधि। रिखिया थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और तोड़फोड़ का मामले में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पीड़ित रोहित चौरसिया ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उसके पिता विजय चौरसिया और उनके बड़े भाई के बीच जमीन का मौखिक बंटवारा पहले ही हो चुका है। इसके बावजूद पुराने घर और जमीन को लेकर विवाद लगातार जारी है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि रामपुर वार्ड संख्या-26 निवासी शंकर चौरसिया ने पुराने घर में ताला लगाकर कब्जा कर लिया है। वर्तमान में उनका परिवार तारगाछ आमगाछी में रह रहा है। रोहित ने बताया कि 11 मई की शाम करीब छह बजे उसकी भाभी रिंकी देवी घर में अकेली थी। उसी दौरान आमगाछी निवासी राकेश चौरसिया और संदीप चौरसिया वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जबरन घर में घुस गए। आरोप है ...