जमीन विवाद को गाली-गलौज व मारपीट प्राथमिकी
देवघर, जून 3 -- सारवां,प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत बनवरिया गांव निवासी प्रमीला देवी पति महेन्द्र पंडित द्वारा थाना में आवेदन देकर जमीन विवाद के कारण गाली-गलौज और मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें गांव निवासी भैयाद संजय पंडित, राजन पंडित, दामोदर पंडित व सीताराम पंडित सहित 4 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। बताया गया कि अभियुक्त संख्या बल के कारण दबंग है। पंचायती भी नहीं मानता है। 30 मई सुबह जबरन उसके हिस्से के खेत में मेड़ देने लगा। पति और पुत्र की अनुपस्थित में उनके द्वारा मना करने पर अभियुक्त पक्ष के सभी लोग हरवे हथियार आदि से लैश होकर गाली-गलौज करते उनपर जानलेवा हमला कर दिया। वहां बचाने आए उनके पोता-पोती को भी मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मिली शिकायत के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.