बगहा, मई 31 -- चनपटिया। गत गुरुवार को कुमारबाग के चौबे टोला गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष के 19 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर चौबे टोला लखौरा के वार्ड संख्या-12 निवासी आदित्य कुमार सिंह के फर्दबयान पर दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले में पंचायत के मुखिया दीपू कुमार सिंह एवं उनके पिता समेत 19 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई है। जिसमें नामजद चौबे टोला लखौरा के बीरेंद्र सिंह (70) एवं संदीप सिंह (25) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में चार घायल,दो रेफर शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है। फर्दबयान में आदित्य कुमार सिंह ने जमीन के विवाद में लाठ...