जमीन विवाद के मारपीट में एक घायल, मामला दर्ज
हजारीबाग, मई 15 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड के सिकरी गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में सिकरी ओपी, बड़कागांव में कांड संख्या 79/26 के तहत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सिकरी थाना में सिकरी गांव निवासी शिवन पासवान द्वारा दिए गए आवेदन में घटना 10 मई की बताई गई है। आवेदन में कहा गया है कि रघुवीर पासवान, रिंकू देवी, मयंक कुमार सहित अन्य लोगों ने मारपीट कर उन्हें जमीन पर पटक दिया, जिससे उनके हाथ में सूजन आ गई। आवेदन में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने मारपीट करते हुए धमकी दी कि जहां जाना है जा सकते हो, अभी तो गाली-गलौज एवं मारपीट किया गया है, अगली बार जान भी जा सकती है। इस संबंध में सिकरी ओपी प्रभारी रामकुमार राम ने बताया कि आवेदन प्राप्त होत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.