जमीन विवाद के बीच युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
लखनऊ, अगस्त 4 -- बीकेटी,(लखनऊ), संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीकेटी थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में मंगलवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने जमीन विवाद को लेकर सुनियोजित हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि युवक को उसके परिचितों ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार करते हुए कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, विसरा परीक्षण और विवेचना के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। मृतक की पहचान सुमेन्द्र शुक्ला (37) निवासी कोटवा के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड थे। परिजनों के अनुसार सोमवार शाम करीब छह बजे सुमेन्द्र अपने दोस्त सुमित शर्मा के साथ घर से निकले थे। देर रात करीब 11 बजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.