बलरामपुर, मई 24 -- ​बलरामपुर, संवाददाता। जरवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हथियागढ़ नवानगर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। विवादित भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य का वीडियो बनाने पर युवक को लाठी-डंडों से पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सत्येन्द्र यादव पुत्र स्वर्गीय शंकर प्रसाद निवासी ग्राम हथियागढ़ नवानगर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव में खेत व मकान की जमीन को लेकर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। आरोप है कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे विपक्षीगण विवादित जमीन पर जबरन सीमेंट का पतरा रखकर निर्माण कार्य कर रहे थे। यह भी पढ़ें- जमीन बंटवारे में मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज सत्येन्द्र यादव ने जब इस पूरे घटना...