जमीन विवाद और मारपीट मामले में कुर्बान अंसारी बरी
रांची, मई 27 -- रांची। अपर न्यायायुक्त संजीव झा की अदालत ने हत्या के प्रयास मामले में ट्रायल फेस कर रहा आरोपी कुर्बान अंसारी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। यह मामला कांके थाना कांड संख्या 160/2020 से जुड़ा था। अभियोजन के अनुसार, 26 अगस्त 2020 को जमीन की मापी के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ था। आरोप था कि कुर्बान अंसारी और अन्य लोगों ने हथियारों से हमला कर कई लोगों को घायल किया और फायरिंग की कोशिश की। सुनवाई के दौरान सूचक युसूफ समेत तीनों गवाह अपने बयान से मुकर गए। गवाहों ने अदालत में कहा कि केवल कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई थी तथा दोनों पक्षों में समझौता हो चुका है। अदालत ने पाया कि मामले में मेडिकल साक्ष्य और जांच अधिकारी की गवाही भी प्रस्तुत नहीं की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.