जमीन विवाद: हत्या के प्रयास मामले में चार गिरफ्तार
पूर्णिया, अप्रैल 20 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। जमीन विवाद को लेकर मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में बनमनखी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर थाना क्षेत्र के धरहरा अंसारी टोला वार्ड संख्या-5 निवासी रिजवाना खातून ने बनमनखी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विपक्षियों ने उनकी सास, देवर और गोतनी के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्राथमिकी में मनेउर रहमान, सुल्ताना खातून, मीर रहमान, आदिल रहमान, सुफेउर रहमान, नूरजहां खातून, खादिल अंसारी, तारो खातून तथा मतेउर रहमान को नामजद आरोपी बनाया गया है। यह भी पढ़ें- ईट पत्थर हमले का आरोप, रिपोर्ट दर्ज आरोप है कि सभी ने तलवार, अवैध हथियार, लाठी-डंडे से हमला कर जानलेवा मारपीट की। मामले में पुलिस ने हत्या के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.