नोएडा, जून 27 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नोएडा अथॉरिटी को अपनी सभी सेवाओं को डिजिटल करने का निर्देश दिया। यही नहीं सीएम ने नोएडा अथॉरिटी से उन आवंटियों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाने को कहा जो आवंटित जमीन पर विकास कार्य करने में विफल रहे हैं। इसके साथ ही सीएम ने घोषणा की कि उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्रेड शो के कर्टेन रेजर (शुरुआती कार्यक्रम) और नोएडा एवं दादरी विधानसभा क्षेत्रों में 2,479 करोड़ रुपये की लागत वाली 70 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अब जब नोएडा अथॉरिटी का अपना मुख्यालय है तो मुझे उम्मीद है कि घर खरीदारों-बिल्डरों और किसानों से जुड...