मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। इस साल मार्च महीने में रजिस्ट्री और राजस्व-दोनों में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सर्किल रेट बढ़ने की आशंका से रजिस्ट्री कार्यालय में मार्च के अंतिम सप्ताह में जमीन रजिस्ट्री कराने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। पिछले साल के मार्च के सप्ताहांत के मुकाबले जमीन रजिस्ट्री से होने वाली आय में 10 करोड़ का इजाफा हुआ है। वर्ष 2025 के अंतिम सप्ताह में जहां 1200 रजिस्ट्री और 7 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई थी, वहीं इस साल मार्च के अंतिम सप्ताह में 2018 रजिस्ट्री और 17 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ है, जो पिछले साल से 10 करोड़ ज्यादा है।पूरे मार्च माह की बात करें तो पिछले साल की अपेक्षा इस साल जमीन रजिस्ट्री से राजस्व करीब दोगुना हो गया है। मार्च 2025 में जहां जिले में कुल 3551 रजिस्ट्री हुई थी और सरकार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.