दरभंगा, मार्च 31 -- लहेरियासराय/बिरौल, हिटी। अप्रैल से जमीन खरीदना महंगा होने जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मिनिमम वैल्यू रजिस्टर (एमवीआर) में बदलाव के बाद जमीन की रजिस्ट्री तीन से पांच गुनी तक महंगी हो सकती है। इसे देखते हुए सोमवार को जिला निबंधन कार्यालय में जमीन की खरीद-बिक्री करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिला निबंधन कार्यालय में अन्य दिनों में अमूमन 40-50 जमीनों का निबंधन होता था। सोमवार को कुल 265 लोगों ने जमीन निबंधन के लिए चालान करवाया था। खबर लिखे जाने तक दो सौ से अधिक लोगों का जमीन निबंधन किया जा चुका था। निबंधन का काम देर रात तक चलने की बात कही गयी। जिला अवर निबंधक स्वीटी सुमन ने बताया कि पिछले कई वर्षों से एमवीआर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बाजार दर और मौजूदा एमवीआर के आधार पर नई दर तय करने की प्रक्रिया चल रही है। इससे जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.