जमीन रजिस्ट्री में अब नहीं चलेगा खेल
कटिहार, मई 15 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार में अब जमीन रजिस्ट्री की प्रक्रिया पहले से ज्यादा पारदर्शी और जवाबदेह होने जा रही है। राज्य सरकार ने सात निश्चय-3 : सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम के तहत निबंधन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत 21 मई से जमीन, प्लॉट या फ्लैट की रजिस्ट्री कराने वाले आवेदकों को जमीन से जुड़ी 13 महत्वपूर्ण जानकारियां ऑनलाइन देनी होंगी। इसके बाद संबंधित अंचल और राजस्व अधिकारियों द्वारा जांच कर 10 दिनों के भीतर जमीन की अद्यतन रिपोर्ट आवेदक को उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार का मानना है कि अधूरी जानकारी और बिना सत्यापन के रजिस्ट्री होने से भूमि विवाद, फर्जीवाड़ा और दाखिल-खारिज में परेशानियां बढ़ रही थीं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद रजिस्ट्री से पहले ही जमीन की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी, जिससे खरीदारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.