जमीन में हिस्सा न मिलने से मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक
लखीमपुरखीरी, जून 18 -- थाना क्षेत्र के ऐली गांव में 45 वर्षीय एक युवक बुधवार शाम मोबाइल टावर पर चढ़कर बैठ गया। वह अपने पिता के पुश्तैनी जमीन में हिस्सा मांग रहा है। साथ ही बेची गई जमीन की रकम में भी अपना हिस्सा चाह रहा है। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलने पर उसे नीचे उतारने के लिए पुलिस और दमकल टीम पहुंच गई। देर शाम तक अफसर उसको समझाने में जुटे थे लेकिन वह डीएम और एसडीएम को वहां बुलाने की मांग पर अड़ा था। नौबना के ऐली गांव निवासी बुजुर्ग तेजबहादुर ने कर्ज चुकाने के लिए अपनी 17 बीघा जमीन में से आठ बीघा जमीन बेच दी थी। बताया जाता है कि तेजबहादुर के पांचों बेटों के बीच जमीन बेचने के बाद हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा है। जमीन और उसकी बिक्री से मिली रकम में हिस्सा न मिलने से नाराज तेजबहादुर का बेटा राजू बुधवार शाम करीब पांच बजे गांव में लगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.