खगडि़या, अप्रैल 8 -- बेलदौर । एक संवाददाता पीरनगरा पंचायत के वार्ड नंबर पंद्रह उदहा बासा निवासी धनेश्वर मंडल ने वकील मंडल को नामजद अभियुक्त बनाते हुए पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं देने की शिकायत की है। आवेदन में आवेदक ने जमीन का विवरण अंकित करते हुए कहा है कि नामजद अपने हिस्से के जमीन में मकान बना लिया है। शेष बचे जमीन में जब आवेदक मकान बनाना चाहता है तो उसमें नामजद तरह तरह का अड़चन पैदा कर रहा है। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...