जमीन में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर तीन लाख ठगे
मेरठ, मई 18 -- जमीन में मोटे मुनाफे का लालच देकर बागपत निवासी युवक से तीन लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर लालकुर्ती थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बागपत ग्राम डोला थाना सिंघावली निवासी दुष्यन्त कुमार ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह 27 मार्च 2026 को कुराली स्थित पूनिया फार्म हाउस में एक रिंग सेरेमनी में गया था। समारोह के बाहर चार लोगों ने उससे बागपत में जमीन खरीदने की इच्छा जताई। पीड़ित ने बताया कि बीते चार अप्रैल को आरोपियों ने उसे मेरठ कैंट स्थित पंजाबी हाउस होटल बुलाया, जहां जमीन खरीद में मोटा लाभ कमाने का लालच दिया गया। दुष्यन्त कुमार का कहना है कि बीती छह अप्रैल को उसे बेगमपुल स्थित एक होटल में बुलाया गया, जहां एक व्यक्ति को "लाला" और दूसरे को उसका मैनेजर बताकर मिलवाया गया। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.