जमीन में मिट्टी भरने से रोका तो हुई पिटाई
औरंगाबाद, मई 22 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भरथौली, रामविलास नगर निवासी मनोज कुमार सिंह के साथ मारपीट किए जाने को लेकर गुरुवार को औरंगाबाद नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है। मनोज कुमार सिंह ने बताया है कि वह 17 मई को अपने गांव भरथौली से औरंगाबाद आ रहे थे। जसोईया मोड़ के समीप उनकी पुश्तैनी जमीन को जसोईया गांव के ही अशोक सिंह, गब्बर सिंह, राहुल सिंह सहित अन्य लोग मिट्टी भरवा रहे थे। यह जमीन करीब 15.5 डिसमिल है। जब उन्होंने जाकर पूछताछ की कि बिना अनुमति के मिट्टी क्यों भरवा रहे हैं तो उनके साथ गाली-गलौज की जाने लगी। यह भी पढ़ें- रंगदारी न देने पर युवक के ऊपर जानलेवा हमला किया इसके बाद उनकी बुरी तरह पिटाई की गई। रंगदारी करने और पांच लाख रुपए की मांग रंगदारी के रूप में की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.