मेरठ, जून 13 -- खेकड़ा। खेकड़ा कस्बे में जमीन में दबा सोना निकालने का लालच देकर एक प्रॉपर्टी डीलर से लाखों रुपये की ठगी कर ली गई। आरोप है कि एक तांत्रिक ने खजाने का लालच और फिर अनिष्ट का खौफ दिखाकर परिवार से पिछले चार वर्षों में करीब 12 लाख रुपये ठग लिए। तांत्रिक बकरे और मुर्गे की बलि का उदाहरण देकर पूरे परिवार की मौत होने की धमकी देता था। पीड़ित परिवार ने सीओ से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपों की जांच शुरु कर दी है। खेकड़ा कस्बा निवासी निवासी सुशीला पत्नी ओमपाल ने अपने बेटे शुभम और देवर के साथ सीओ कार्यालय पहुंचीं और शिकायती पत्र सौंपा। सुशीला ने बताया कि उनके पति प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। कुछ साल पहले उनके पति के एक परिचित ने उन्हें तांत्रिक से मिलवाया था। तांत्रिक ने दावा किया था कि वह अपनी तंत्र-विद्या से उनके लिए जमीन में...