बदायूं, अप्रैल 1 -- नगर के मोहल्ला श्री नारायणगंज की नक्शा कॉलोनी में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए जमीन में दबाए गए सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला के रहने वाले देवेश पुत्र रनवीर ने बताया कि सोमवार रात वह छत पर सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात समय पर चोर सीढ़ियों के रास्ते घर में घुस आए। उन्होंने कमरों के दरवाजे खोलकर अलमारी का सामान तितर-बितर कर दिया। इसके बाद कमरे में सुरक्षा की दृष्टि से जमीन में छुपाकर रखे सोने की चेन, अंगूठी, हार और झाले निकाल ले गए। सुबह नीचे आकर देखा तो गड्ढा खुदा मिला और उसमें रखे जेवरात गायब थे। इसके अलावा अलमारी में रखी करीब 50 हजार रुपये की नगदी भी चोरी हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि जमी...