पटना, सितम्बर 19 -- बिहार के सीमावर्ती इलाकों में जमीन रजिस्ट्री के जरिए बड़े पैमाने पर काले धन का निवेश हो रहा है। आयकर विभाग के मुताबिक रजिस्ट्री कार्यालयों की मिलीभगत से टैक्स चोरी भी हो रही है। आयकर विभाग के हाल ही में सीमावर्ती जिलों के अवर निबंधन कार्यालयों में कराये गये सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। विभाग ने जमीन खरीद-फरोख्त में ऐसे सैकड़ों संदिग्ध लेन-देन चिह्नित करते हुए उनकी जांच शुरू कर दी है। इन मामलों में संबंधित निबंधन कार्यालयों से लेकर क्रेता-विक्रेताओं को नोटिस भेजा जा रहा है। संदिग्ध सौदों में उनकी भूमिका मिलने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई भी हो सकती है। आयकर विभाग इन सौदों के लेकर काफी सख्त है क्योंकि बगैर पैन के भी रजिस्ट्री हुई है। कुछ में डुप्लीकेट पैन का इस्तेमाल किया गया है। यह भी पढ़ें- 60000 रुपये लेते पकड़ा गया कॉले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.