वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 17 -- UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अजब-गजब हुआ है। यहां गोरखनाथ क्षेत्र में करोड़ों रुपये कीमत की जमीन के फर्जी बैनामे का मामला सामने आया है। आरोप है कि मृत मालिक की जगह किसी दूसरे को खड़ा कर जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई और बाद में उस पर पांच मंज़िला अपार्टमेंट भी खड़ा कर दिया गया। पीड़ित की बेटी की याचिका पर कोर्ट के आदेश पर गोरखनाथ थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सामने आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। जीडीए ने नोटिस भी जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाना क्षेत्र के गडेरिया टोला बशारतपुर निवासी गुंजन बाला ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी मां ज्ञानमती उर्फ ज्ञानी देवी के नाम मौजा जटेपुर दक्षिणी में आराजी संख्या 414, 415, 416, 417 और 41...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.