जमीन माफिया कर रहे रैयतों की जमीन पर जबरन कब्जा
धनबाद, मई 27 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। डीसी आदित्य रंजन ने मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में गोविंदपुर के बड़ापिछड़ी कसियाटांड़ से आए लोगों ने बताया कि भू-माफियाओं द्वारा उनकी पुस्तैनी रैयती जमीन हड़पने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। साथ ही फर्जी कागजात तैयार करके जमीन की बिक्री कर रहे हैं। वहीं तेतुलमारी से आई एक महिला ने बताया कि किसी अन्य व्यक्ति द्वारा फर्जी कागजात तैयार कर उनकी जमीन बेची जा रही है। जनता दरबार में बैंक मोड़, तोपचांची, बरवाअड्डा, निरसा, कतरास, गोविंदपुर, भूली, बलियापुर, पूर्वी टुंडी, धनबाद, झरिया, टुंडी सहित अन्य क्षेत्र से आए लोगों की शिकायतें सुनीं। यह भी पढ़ें- उपायुक्त के जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.