सासाराम, फरवरी 5 -- परसथुआ, एक संवाददाता। थाने के पास हाइवे के समीप स्थित जमीन की मापी गुरूवार को नहीं होने से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने थाने में हंगामा किया। प्रथम पक्ष के मुमताज शाह, मुन्ना भाई व मो. सेराज मुख्तार शाह ने बताया कि उपरोक्त जमीन की मापी के लिए गुरूवार को तिथि निर्धारित थी। इसके पूर्व चार बार जमीन मापी की तिथि टाली गई है। बताया जाता है कि नाराज लोग पहले अंचल कार्यालय पहुंचे थे। वहां पता चला कि सीओ हड़ताल पर हैं। बीडीओ कोचस प्रभार में है। तब उन्होंने बीडीओ से संपर्क किया तो उन्होंने इससे पल्ला झाड़ लिया। तब पक्षकार थाने पर पहुंचे व हंगामा करने लगे। बताया गया कि सीओ के आने पर मापी संभव है। कोचस बीडीओ बृजभूषण गुप्ता से पूछे जाने पर बताया कि टाइटिल सूट में आवेदन देकर मापी रोकने की मांग की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.