जमीन मापी के दौरान हुई हिंसा में 44 पर एफआईआर, चार गिरफ्तार
बक्सर, जून 14 -- पेज-03 के लिए डुमरांव, संवाद सूत्र। नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर गांव में जमीन की मापी के दौरान हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कुल 44 लोगों को नामजद किया गया है। यह भी पढ़ें- नासरीगंज में दो गुटों में हिंसक झड़प, आठ गिरफ्तारप्राथमिकी की जानकारी पुलिस के अनुसार एक पक्ष की ओर से अजय यादव ने 28 लोगों को आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है, जबकि दूसरे पक्ष के रामाकांत राम ने 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक पक्ष के पिंटू राम और रामाकांत राम तथा दूसरे पक्ष के दिलवर यादव और अमीर यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.